फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman filed a case on the charges of dowry harassment and molestation

Ghaziabad News: दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ के आरोप में विवाहिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman filed a case on the charges of dowry harassment and molestation
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़िन और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मुकदमे में महिला ने बताया कि उनके पति निजी कार्य से बाहर गए हुए थे। रात के समय ससुर उनके कमरे में आए और उनसे अश्लीलता की। उन्होंने शोर मचाया तो उनकी सास व ससुराल के अन्य सदस्य आ गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने पति को बात बताई तब पति ने उन्हें चुप रहने के लिए कह दिया। यहां तक कि पति ने दहेज बतौर दो लाख रुपये मायके से मंगाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed