{"_id":"68a4e3d1ff3935700506e0b3","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-strangulation-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106937-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गला दबाकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गला दबाकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर।
कस्बा निवाड़ी में सोमवार रात विवाहिता अफसार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित खुशहाल नगर कॉलोनी निवासी इस्लामुद्दीन ने बताया कि उन्होंने तीन साल पूर्व अपनी बेटी अफसार का निकाह कस्बा निवाड़ी निवासी आरिफ पुत्र शब्बीर के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल वाले निकाह में मिले दहेज से नाखुश थे और अन्य दहेज की मांग को लेकर अफसार को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने कई बार अफसार की पिटाई भी की। इस्लामुद्दीन ने बताया कि सोमवार रात उन्हें अफसार की मौत की सूचना मिली। जानकारी के बाद मायके वाले सोमवार को कस्बा निवाड़ी पहुंचे तो कमरे में अफसार का शव बेड पर पड़ा था। गुस्साए परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
सूचना के बाद एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना और निवाड़ी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि इस्लामुद्दीन की तहरीर पर पति आरिफ, ससुर शब्बीर, सास आमना, देवर राजा और ननद सना निवासी कस्बा निवाड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।