फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman accuses husband and seven other in-laws of harassment.

Ghaziabad News: विवाहिता ने पति समेत आठ ससुरालियों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman accuses husband and seven other in-laws of harassment.
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत आठ ससुरालियों पर दहेज की मांग, उत्पीड़न, पिटाई और घर से निकालने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

तैय्यबा ने बताया है कि उनका पति आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और पिटाई करता था। उनका आरोप है कि उसकी सास, ननद, देवर, ससुर और चाचा ससुर भी उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। करीब एक माह पहले सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया गया है कि पति ने बिना जानकारी दिए दूसरी शादी कर ली है और अब उसे तलाक देने की धमकी देता है। साथ ही मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हुए कहा कि रुपये लाने पर ही उसे घर में रहने दिया जाएगा। करीब तीन माह पहले पति अलमारी में रखे उसके सोने-चांदी के जेवर लेकर चला गया। उसके दो छोटे बच्चे हैं, लेकिन पति उनके भरण-पोषण का खर्च भी नहीं देता। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed