फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Marriage procession did not come due to non-fulfillment of dowry demand

Ghaziabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बरात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Marriage procession did not come due to non-fulfillment of dowry demand
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में सोमवार को दूल्हा पक्ष दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं आया। दुल्हन पक्ष ने बॉर्डर थाने में दूल्हा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुल्हन पक्ष ने शादी में अब तक सात लाख रुपये का खर्च आने की बात कही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व बेटी का रिश्ता गुरुग्राम के गढ़ी रऊरपुरा रेलवे स्टेशन टावर कॉलोनी के सन्नी पांचाल से तय किया था। गोद भराई की रस्म से लेकर कई अन्य रस्में हुईं, जिसमें करीब सात लाख रुपये खर्च हुए। सोमवार को गुरुग्राम से बरात आनी थी। आरोप है कि लड़का पक्ष दहेज की मांग करने लगा। लड़की के पिता से करीब पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। समय पर मांग पूरी न होने पर बरात लेकर नहीं आए। लड़के के पिता से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बरात लाने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि जिस लड़के से शादी होनी थी वह शादी के दिन किसी अन्य लड़की के साथ भाग गया। कार्यवाहक एसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि परिजन की तहरीर पर सन्नी पांचाल, सुलेख चंद पांचाल, मनीषा, मोनू पांचाल और लड़के की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed