{"_id":"6aee2cf728bcd4e3bd0e2ee0","slug":"markets-buzz-on-dhanteras-shopping-spree-in-full-swing-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26417-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: धनतेरस पर झूमा बाजार, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: धनतेरस पर झूमा बाजार, जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। धनतेरस पर सुबह से ही खरीदारी करने को बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी और देर रात तक चलती रही। चकाचौंध रोशनी के बीच बाजार में खरीदारों का मेला लगा ही रहा। बर्तन से लेकर आभूषण तक की खूब खरीदारी हुई। वसुंधरा के सेक्टर- 11, 15, 16, वैशाली सेक्टर-4, श्यामपार्क, लाजपत नगर, शालीमार गार्डन, ब्रज विहार, सूर्यनगर, महाराजपुर, इंदिरापुरम काला पत्थर रोड के बाजारों में लोगों खरीदारी के लिए पहुंचे। बाजार के साथ ही मॉल व शॉपिंग कॉम्पलेक्स में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
-- --
हल्के आभूषण और सोने-चांदी के सिक्कों की खूब हुई खरीदारी
वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित बाजार के सराफ राजेंद्र वर्मा ने बताया कि सोने और चांदी की जमकर खरीदारी हुई। यह जरूर है कि लोगों ने अपने बजट के हिसाब से कम वजन के आभूषण खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखाई। आभूषणों के साथ ही सोने-चांदी के सिक्कों की भी जमकर खरीदारी हुई।
-- -- --
झाड़ू के साथ धनिया भी खूब बिका
धनतेरस पर बर्तन और सोना-चांदी खरीदने के साथ ही लोगों में झाडू खरीदने का भी चलन है। बाजार में त्योहार के लिए कपड़े से लेकर जूते-चप्पल की खरीदारी के लिए भी दुकानों में भीड़ रही। किराना के दुकान पर लोगों ने खील-बतासे, सूखी धनिया व नमक की भी खरीदारी की।