{"_id":"5701528e4f1c1b411ec8122b","slug":"markets-and-commercial-establishments-will-be-hanging-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार और कामर्शियल प्रतिष्ठानों पर लटके मिलेंगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार और कामर्शियल प्रतिष्ठानों पर लटके मिलेंगे ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को घर से निकलने से पहले जान लें कि शहर बंद होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में व्यापार मंडलों ने भी बंद का एलान किया। ऐसे में बाजार बंद रहने के साथ ही दोपहर तक पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल को 32 दिन हो गए। अब इसको उद्योग व्यापार मंडलों और व्यापारी संगठनों ने भी समर्थन दे दिया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन भी सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में आ गई है। हालांकि इससे दूध और दवा की दुकानों को बंदी से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों ने दिया धरना, सिर मुंडवाए
गाजियाबाद। सर्राफा कारोबारियों ने रविवार को दिनभर चौपला मंदिर पर धरना दिया। सर्राफा एसोसिएशन, स्वर्णकार यूनियन और क्षत्रिय मेढ़ स्वर्णकार संगठन के पदाधिकारी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे। कांग्रेस और जनता दल यू के कार्यकर्ताओं ने स्वर्णकार संघ को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों ने बीजेपी छोड़ो अभियान चलाना शुरू कर दिया है। इस मौके पर धरने पर बैठे कारोबारियों ने सिर मुंडवाकर अपना विरोध दर्शाया। जनता दल यू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र त्यागी और प्रदेश महासचिव देवपाल हरित आदि ने सर्राफा कारोबारियों को हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया।
..
कांग्रेस के 8 पदाधिकारियों ने समर्थन में किया अनशन
सर्राफा कारोबारियों के आंदोलन का समर्थन कर कांग्रेसी पदाधिकारियों ने रविवार को उनके साथ क्रमिक अनशन किया। पूर्व राज्य मंत्री सतीश शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, प्रदेश सचिव डॉ. संजीव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय वर्मा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज कौशिक, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नसीम खान, रफीक कुरैशी, पीएन गर्ग सुबह 10:30 बजे से शाम तक क्रमिक अनशन पर रहे। संजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर क्रमिक अनशन किया गया। कांग्रेस पहले से उनके आंदोलन को समर्थन कर चुकी है।
मोदीनगर में होगा प्रदर्शन
मोदीनगर(ब्यूरो)। सर्राफा एसोसिएशन से जुड़े कांति प्रसाद गर्ग ने बताया कि सोमवार को मोदीनगर सर्राफा एसोसिएशन के तत्वावधान में सर्राफा व्यापारी मोदी मंदिर से गोविंदपुरी तक जुलूस निकालेंगे। रविवार को धरने पर विरेंद्र गुप्ता, कांति प्रसाद गर्ग, नवीन गर्ग, जूली, कृष्ण कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।