फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Many sectors got relief, players got frustrated

कई सेक्टर को मिली राहत, खिलाड़ियों के हाथ लगी निराशा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Many sectors got relief, players got frustrated
महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- खेल निदेशालय के साथ जिला प्रशासन ने जारी नहीं की खिलाड़ियों के लिए गाइडलाइन - अन्य जनपदों में बगैर दर्शकों के खेल गतिविधियां शुरू होने से महानगर के खिलाड़ी है निराश - गाइडलाइन नहीं होने से खेल एकेडमी भी गतिविधि संचालन करने से डर रही माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के बाद महानगर में अधिकांश सेक्टरों में फिर से रौनक लौट आई है। ढाई माह बीतने के बावजूद खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी है। खिलाड़ियों के लिए खेल निदेशालय के साथ-साथ जिला प्रशासन ने अब तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। ऐसे में महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के साथ अन्य खेल मैदानों पर खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। कई एकेडमी या बगैर गाइडलाइन के खेलों का संचालन करने से डर रही हैं। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगे करीब 75 दिन बीत चुके हैं।दर्शकों के बगैर खिलाड़ियों को खेल मैदान में अभ्यास और खेल गतिविधियों की 8 मार्च से अनुमति मिलने की संभावना थी। लेकिन न तो खेल निदेशालय और न ही जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के बाबत कोई गाइडलाइन जारी की। खेल विभाग के अधिकारी जनपद में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने को गाइडलाइन जारी नहीं होने की वजह बता रहे हैं। जिला खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षण की अनुमति मिलने की संभावना को देखते हुए बीते माह 30 मई को पूरे महामाया स्टेडियम में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया था। लेकिन खेल निदेशालय के साथ जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को खेल और प्रशिक्षण की अनुमति प्रदान नहीं की गई। बता दें कि महानगर में छोटे बड़े 40 से ज्यादा खेल मैदान है। जहां हजारों खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ियों की निगाहें खेलने निदेशालय की गाइडलाइन और आठ जून पर लगी हुई थी। ऐसे में सोमवार को गाइडलाइन आने संबंधी संभावनाओं पर पानी फिर गया है। जिला खेल अधिकारी गदाधर बारीकी ने बताया कि खेल निदेशालय और जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के लिए अब तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। महानगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण गाइडलाइन आने में वक्त लग सकता है। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed