फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Many people injured in accident on Delhi-Meerut Expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हादसा: दो कारों की आमने-सामने की भिडंत, कई लोग घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 01 Dec 2024 07:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Dec 2024 07:31 PM IST
सार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो कारों की आमने-सामने की भिडंत में महिला सहित एक व्यक्ति घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Many people injured in accident on Delhi-Meerut Expressway
Ghaziabad Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो कारों की आमने-सामने की भिडंत में महिला सहित एक व्यक्ति घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेन्टर रेफर कर दिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह 11 बजे दो कार आमने-सामने से भिड़ गई। जिसमें सियाज कार में सवार प्रिति 45 पत्नी राजीव निवासी दिलशाद गार्डन शाहदरा दिल्ली अपने बेटे प्रथम व बेटी निशा के साथ गढ हापुड़ जा रहे थे। मगर गलती से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर चले गए जब ये सिकरोड़ा के सामने पहुंचे तो इन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो इन्होंने अपनी गाड़ी रोककर वहां से वापस मोड ली और कार खड़ी करके मोबाइल से लोकेशन देखने लगी।
विज्ञापन


मगर तभी गाजियाबाद की ओर से एक कार बड़ी तेजी से आई और महिला की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठी महिला व इनका बेटा और बेटी घायल हो गये तथा दूसरी बलेनो कार में सवार कंकरखेडा मेरठ निवासी नितिन तोमर पुत्र चन्द्रपाल भी घायल हो गये। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना भेजा जहां से उन्हें हायर सेन्टर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो कारों की भिड़ंत में 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती करा दिया था।घायलों में अमेज कार सवार प्रिति 45 पत्नी राजीव कुमार व इनकी बेटी निशा और बेटा प्रथम निवासीगण दिलशाद गार्डन दिल्ली तथा बलेनो कार सवार नितिन तोमर 42 पुत्र चन्द्रपाल निवासी कंकरखेड़ा मेरठ हैं।एसीपी ने बताया कि अभी दोनों ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। दोनों क्षतिग्रस्त कारें पुलिस कब्जे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed