फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Manchala was troubling the eighth student

Ghaziabad News: आठवीं की छात्रा को परेशान कर रहा था मनचला, डर की वजह से छोड़ी पढ़ाई, घर में कैद

Thu, 27 Apr 2023 01:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2023 01:30 AM IST
सार

छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी को विजयनगर की माता कॉलोनी में रहने वाला अनिल परेशान कर रहा है। बेटी ने उन्हें बताया कि अनिल स्कूल आते-जाते समय रास्ते में रोकता है और अभद्रता व छेड़छाड़ करता है।

विज्ञापन
Manchala was troubling the eighth student
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली आठवीं की छात्रा को एक मनचला छह महीने से परेशान कर रहा है। स्कूल आते-जाते युवक छात्रा का पीछा कर उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं आरोपी छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर गाली-गलौज भी करता है। परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और डर से स्कूल जाना छोड़ दिया। मामले में छात्रा की मां ने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी को विजयनगर की माता कॉलोनी में रहने वाला अनिल परेशान कर रहा है। बेटी ने उन्हें बताया कि अनिल स्कूल आते-जाते समय रास्ते में रोकता है और अभद्रता व छेड़छाड़ करता है। कई बार उसने स्कूल के अंदर आकर भी परेशान किया है। इससे परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन


छात्रा की मां का कहना है कि उन्होंने उसे सिलाई सेंटर पर भेजना शुरू किया तो अनिल ने वहां भी आना शुरू कर दिया। अनिल की हरकतों से परेशान होकर छात्रा घर में कैद हो गई और अनहोनी के डर से सहमी हुई है। एसीपी नगर सुजीत राय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed