फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man who snatched bag from youth arrested in encounter

Ghaziabad News: युवक से बैग छीनने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Man who snatched bag from youth arrested in encounter
इंदिरापुरम। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को इंदिरापुरम पुलिस ने 29 सितंबर की देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी का रहने वाला समीर उर्फ कालू है। वह वर्तमान में शालीमार गार्डन स्थित विक्रम एनक्लेव में रह रहा है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने 17 सितंबर को इंदिरापुरम क्षेत्र में छिनैती की वारदात करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर एक टी प्वाइंट पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी। तभी हिंडन पुल की तरफ से आ रहे बाइक चालक को रुकने का इशारा किया गया था। बताया कि युवक रुकने की जगह सेक्टर दो ए मैदान की तरफ भागा लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगी। पूछताछ में उसने खुद को शालीमार गार्डन निवासी समीर उर्फ कालू बताया। उसने बताया कि 17 सितंबर को अपने साथियों के साथ रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास एक बाइक सवार युवक से बैग छीना था। इस बाइक से उसने वारदात को अंजाम दिया वह उसने दिल्ली के थाना गाजीपुर मंडी से करीब एक माह पहले चोरी की थी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थानों में चोरी व छिनैती के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed