फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man sprays driver in eye and steals phone

Ghaziabad News: कार चालक की आंख में स्प्रे डालकर फोन चोरी कर भागे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Man sprays driver in eye and steals phone
साहिबाबाद। रेलवे स्टेशन स्थित लालबत्ती के पास ठक-ठक गिरोह के सदस्यों ने कार चालक की आंख में स्प्रे डालकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मोबाइल फोन लेकर आरोपी मौके से भाग गए। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

अंकित मित्तल निवासी श्याम पार्क एक्सटेंशन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह कार से मोहननगर से घर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में रेलवे स्टेशन वाली लालबत्ती पर उनकी कार रुकी। कार के रुकते ही दो युवक पीछे से शोर मचाते और भागते हुए उनकी कार के पास आए। एक युवक बोलने लगा कि कार उसके पैर पर चढ़ा दी। इस दौरान ही चालक वाले गेट पर दूसरा युवक आया और शीशा नीचे करने के लिए कहने लगा। जैसे ही उन्होंने खिड़की का शीशा नीचे किया, युवक ने उनके चेहरे पर कोई स्प्रे डाल दिया, जिससे उनकी आंखें बंद हो गईं। इस दौरान युवकों ने उनकी कार की सीट पर रखा मोबाइल चोरी कर लिया और भाग गए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed