फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man set himself on fire after pouring flammable substance on himself outside Khoda police outpost

सामने आया खौफनाक वीडियो: यूपी में पुलिस चौकी के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, मोनू ने क्यों उठाया ये कदम?

Thu, 10 Sep 2026 04:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, खोड़ा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 04:06 PM IST
सार

पुलिस चौकी के बाहर मोनू द्वारा खुद को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहा है मोनू ने पहले अपने ऊपर पेट्रोल डाला। फिर माचिस की तिल्ली जलाकर खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
man set himself on fire after pouring flammable substance on himself outside Khoda police outpost
युवक ने खुद को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित थाना खोड़ा क्षेत्र की नेहरू गार्डन चौकी पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने चौकी से बाहर निकलकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बूझाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में देर रात फिर से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ खोड़ा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पानी वालों से चल रहा था विवाद
खोड़ा के नेहरू गार्डन कॉलोनी में मोनू परिवार के साथ रहते हैं। कॉलोनी में रहने वाले पानी का काम करने वाले कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। पुराने विवाद को लेकर देहरादून में फिर से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों पक्ष नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पहुंचे। यहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी में बिगड़ी बात
शिकायत के बाद दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया गया। दोनों पक्षों में चौकी में बातचीत हो रही थी। तभी मोनू गुस्से में होकर चौकी से बाहर आया और अपने पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उसकी हालत सुरक्षित और खतरे से बाहर बताई है। 

विज्ञापन

पुलिस का बयान
एसीपी इंदिरापुरम (कार्यवाहक) अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए थे। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 
पुलिस चौकी के बाहर मोनू द्वारा खुद को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहा है मोनू ने पहले अपने ऊपर पेट्रोल डाला। फिर माचिस की तिल्ली जलाकर खुद को आग लगा ली। मोनू के पास खड़े हुए कुछ लोग उसका फोन से वीडियो बना रहे थे। आग लगाते ही शोर शराबा शुरू हो गया। तभी पुलिसकर्मी बाहर आए और आग को बुझने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed