फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man misdeed with girl in pretext of job in loni ghaziabad

नौकरी के चक्कर में गंवाई लाज: जॉब दिलाने के नाम पर युवक ने लूटी अस्मत, एक महिला ने भी दिया दरिंदगी में साथ

Thu, 25 Apr 2024 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Apr 2024 08:40 PM IST
सार

युवती ने पुलिस को बताया कि उन्हें करीब चार महीने पहले एक कार चालक से लिफ्ट ली थी। चालक ने जरूरत बताकर उसका फोन लेकर किसी से कॉल पर बात की। आरोप है कि इस बहाने चालक ने उनका फोन नंबर ले लिया। 

विज्ञापन
man misdeed with girl in pretext of job in loni ghaziabad
नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद से साहिबाबाद स्थित टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दिल्ली शाहदरा की युवती को कार चालक ने नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म किया। आरोप है कि चालक के साथ घटना में एक महिला ने भी साथ दिया। युवती ने पुलिस को शिकायत देकर महिला और चालक पर दुष्कर्म, साजिश करने व धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि उन्हें करीब चार महीने पहले एक कार चालक से लिफ्ट ली थी। चालक ने जरूरत बताकर उसका फोन लेकर किसी से कॉल पर बात की। आरोप है कि इस बहाने चालक ने उनका फोन नंबर ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों की दो महीने तक फोन पर बात होती रही लेकिन युवती ने अचानक अपना फोन नंबर बंद कर दिया। चालक 16 अप्रैल को अचानक उन्हें फिर मिला और नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को गाड़ी में बैठाकर टीला मोड़ थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में ले गया। 

विज्ञापन

वहां एक फ्लैट में महिला मिली थी। चालक और महिला ने आपस में बात की। इसके बाद महिला ने युवती को चालक के साथ कमरे में भेजकर बाहर से कुंडी लगा दी। आरोप है कि चालक ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने टीला मोड़ थाने जाकर महिला और चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि गाड़ी नंबर के आधार पर चालक और महिला पर दुष्कर्म व साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed