फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man died in Mussoorie road accident in Ghaziabad

गाजियाबाद सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, बेटे की शिकायत पर केस दर्ज

Sun, 15 Feb 2026 05:48 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 15 Feb 2026 05:48 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के एनएच-9 अंडरपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उदयभान की मौत हो गई। वह गाजियाबाद काम से आए थे और सड़क पार करते समय हादसा हुआ।

विज्ञापन
Man died in Mussoorie road accident in Ghaziabad
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-9 अंडरपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 27 जनवरी सुबह की है, जब एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उदयभान पुत्र अनंतराम, निवासी ग्राम सदरपुर, गुरसहायगंज, कन्नौज के रूप में उनके पुत्र विपिन कुमार ने की।

विज्ञापन

विपिन कुमार ने बताया कि उनके पिता किसी कार्य से गाजियाबाद आए हुए थे। 27 जनवरी को मसूरी अंडरपास के पास सड़क पार करते समय या पैदल चलते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी देरी से मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

मृतक के पुत्र विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लिपि नगायच, एसीपी मसूरी, ने बताया कि उदयभान एमजी रोड खिचरा, हापुड़ स्थित यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन चालक की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed