फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man bludgeoned to death with a stone on NH-9; identity unknown.

Ghaziabad News: एनएच-9 पर व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या, पहचान नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Man bludgeoned to death with a stone on NH-9; identity unknown.
मसूरी। एनएच-9 के किनारे इन्मैनटेक कॉलेज के सामने रविवार सवेरे करीब 10 बजे एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खून से सना पत्थर भी शव के ऊपर ही रखा पुलिस को मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस पहचान के लिए आसपास के थाने और सोशल मीडिया की मदद ले रही है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या रंजिशन करके शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि सवेरे करीब 10 बजे राहगीर ने पुलिस को व्यक्ति का शव पड़ा हाेने की जानकारी राहगीर ने दी। उसके सिर से काफी खून निकलकर जमीन पर फैला हुआ था। उसके शरीर के अन्य हिस्साें पर भी गहरी चोट पहुंचाई गई थी। शव को मॉर्चरी भिजवाने के बाद घटनास्थल को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। अब पुलिस को शव की पहचान का इंतजार है। परिजनों से ही पुलिस को घटना के बारे में कुछ पता चल सकता है। जिस निर्ममता से हत्या की गई, उससे तय माना जा रहा है कि घटना को रंजिशन अंजाम दिया गया है। पुलिस को मृतक के गैर जनपद के होने का संदेह है। जिले के थानों से हाल में गुमशुदा हुए लोगों का रिकॉर्ड भी पुलिस ने खंगाला है। हालांकि उनसे मृतक के चेहरे का मिलान नहीं हो पा रहा है। पुलिस का दावा है कि पहचान होने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा। विदित हो कि वेवसिटी थाने से सटे मसूरी इलाके में चार दिन के अंदर हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है। 23 जुलाई को काजीपुरा में युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। हालांकि, इसका पुलिस ने रविवार को ही खुलासा भी कर दिया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed