{"_id":"69d958aa4f8bd740380ccc5b","slug":"man-arrested-for-stabbing-girl-in-protest-against-mobile-theft-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17651-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोबाइल लूट के विरोध में युवती को चाकू मारने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोबाइल लूट के विरोध में युवती को चाकू मारने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। डीएलएफ पुलिस चौकी के पास मोबाइल लूट का विरोध करने पर चाकू मारकर युवती को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती दिल्ली पुलिस के सेफ सिटी प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं और पूर्वी दिल्ली के डीसीपी कार्यालय में कार्यरत हैं।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निस्तौली गांव निवासी आशी डागर चार अप्रैल को दिल्ली ऑफिस से घर जाने के लिए डीएलएफ पुलिस चौकी के पास ऑटो का इंतजार कर रहीं थी। वह मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। उसी दौरान एक बदमाश ने मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाश ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया था और उनके हाथ पर नौ टांके आए। एसीपी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दिल्ली नंदनगरी एमसीडी फ्लैट निवासी आर्यन को ताहिरपुर कट लकड़ी मार्केट से गिरफ्तार किया। चार अप्रैल को उसके पास खर्चे के लिए रुपये नहीं थे तो वारदात को अंजाम दिया था। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ दिल्ली में भी झपटमारी की भी रिपोर्ट दर्ज है।
-- -