{"_id":"61a0be4498c2b5256e26fddb","slug":"making-tandoori-naan-by-spitting-in-engagement-ceremony-video-viral-hindu-organizations-give-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: अब सगाई समारोह में थूक लगाकर नान बनाने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: अब सगाई समारोह में थूक लगाकर नान बनाने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
Fri, 26 Nov 2021 04:30 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 26 Nov 2021 04:30 PM IST
सार
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि आरोपी थूक लगाकर नान बना रहा है। नान को तंदूर में रखने से पहले उस पर थूक रहा है, फिर उसमें रख रहा है।
विज्ञापन
सगाई समारोह में थूक लगाकर नान बनाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी बनाने का फिर एक मामला सामने आया है। मुरादनगर रावली रोड पर एक फार्म हाउस में सगाई समारोह के दौरान एक युवक द्वारा थूककर नान बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि आरोपी थूक लगाकर नान बना रहा है। नान को तंदूर में रखने से पहले उस पर थूक रहा है, फिर उसमें रख रहा है। सगाई समारोह के दौरान आरोपी युवक द्वारा थूककर नान बनाने का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति एक होटल में रोटी बनाते समय आटे पर थूक रहा था। लोनी के सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया था कि इसका संज्ञान लेते हुए हमें गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्थित एक होटल का वीडियो मिला। उन्होंने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
उधर, गाजियाबाद के भाटिया मोड़ स्थित एक ढाबे पर भी थूक लगाकर तंदूर की रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो का संज्ञान लेकर ढाबे पर प्रदर्शन कर इसे बंद कराया था। मामले में हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार के किशनगंज का रहने वाला है। भाटिया मोड़ पर पंचवटी अहिंसा वाटिका में चिकन प्वाइंट ढाबे पर वह तंदूर की रोटी बनाता था। वीडियो में आरोपी तमीजउद्दीन रोटी को तंदूर में लगाने से पहले उस पर थूक लगा रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसौदिया कार्यकर्ताओं के साथ ढाबे पर पहुंच गए और ढाबे को जबरन बंद कर दिया था।