फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Madhu Sharma was beaten up by Rahul and Parineeta, a murder case has been registered

Ghaziabad News: मधु शर्मा की राहुल और परिणीता ने की थी पिटाई, हत्या का केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Madhu Sharma was beaten up by Rahul and Parineeta, a murder case has been registered
मोदीनगर। नगर की जनता कॉलोनी निवासी मधु शर्मा (70) की हत्या की रिपोर्ट उनके भतीजे हरीश दीक्षित ने पुत्र राहुल भारद्वाज और पुत्रवधू परिणीता और एक अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई। हरीश के अनुसार हत्या से एक दिन पहले शुक्रवार को बेटे राहुल भारद्वाज और पुत्रवधू परिणीता ने मधु शर्मा की बेरहमी से पिटाई की थी। वह शनिवार को समझौता कराने पहुंचे तब तक राहुल अपनी मां मधु शर्मा की हत्या कर चुका था। पुलिस ने हत्या आरोपी राहुल भारद्वाज को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हसिया और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

मधु शर्मा की हत्या के बाद बेटियों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनी मां को बार-बार याद कर रो रही हैं। बेटी ममता शर्मा ने बताया कि राहुल पांच बहनों का इकलौता भाई है। परिवार में सबसे छोटा राहुल ही है। मां ने उसे बड़े लाड़ से पाला था। मां ने उसके लिए बहुत मन्नत मांगी थी। बचपन में किसी ने राहुल को पारा दिया तो उसके शरीर का कोढ़ जैसा हाल हो गया। मां ने 15 वर्ष की आयु तक राहुल का बहुत उपचार कराया था तब जाकर वह ठीक हुआ। मां ने राहुल के लिए बहनों को भी पिता के मृतक आश्रित की नौकरी नहीं करने दी। मगर, राहुल ने उसकी मां की निर्ममता से हत्या कर दी जिसने उसके लिए सब कुछ किया। बहनों ने कहा कि राहुल ने ऐसा अपराध किया जिसके लिए उसे फांसी की सजा भी कम है। उन्होंने राहुल को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।
विज्ञापन

-जिस चाकू से प्याज काट रहा था उसी चाकू से मां का गला रेता-
पुलिस को पूछताछ में हत्यारोपी राहुल ने बताया कि उसकी एक बहन इंद्रा पड़ोस में ही रहती है। शनिवार सुबह मां मधु शर्मा बहन के यहां गई थीं। करीब 11 बजे वहां से लौटीं। इस दौरान वह प्याज काट रहा था। मां के आते ही दोनों में झगड़ा होने लगा। इससे उसका गुस्सा बढ़ गया और उसने प्याज वाले चाकू से ही मां की गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद उसने हसिया से वार कर मां की हत्या कर दी। मां की हत्या के बाद उसे बहुत पश्चताप हुआ। वह करीब डेढ़ घंटे तक मां के शव के पास ही बैठा रहा। इसके बाद उसने खून से सने हाथ साफ किए और खून लगे लोअर के ऊपर ही दूसरा लोअर पहनकर थाने पहुंच गया। उसने मां के अंतिम बार पैर छूकर माफी मांगने और अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यह था मामला
फफराना मार्ग स्थित जनता कॉलोनी गली नंबर एक में शनिवार को गृह क्लेश के चलते पुत्र राहुल भारद्वाज ने अपनी 70 वर्षीय मां मधु शर्मा की चाकू और हसिया से गला रेतकर हत्या कर दी थी। राहुल के पिता आबकारी विभाग में थे उनकी लगभग 20 साल पहले मौत हो गई थी। हत्या करने के बाद राहुल ने खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर के अंदर से खून से लथपथ मधु शर्मा का शव बरामद किया था।

------------------------------------------
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मधु शर्मा के भतीजे हरीश दीक्षित निवासी गाजीपुर दिल्ली की तहरीर पर पुत्र राहुल भारद्वाज,पुत्रवधू परिणीता व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राहुल भारद्वाज के कब्जे से चाकू और हसिया बरामद हुआ है। राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed