{"_id":"664fc8d3940ee9898d006787","slug":"madangiri-gang-is-getting-jewelery-removed-by-asking-the-address-of-elderly-people-in-trans-hindon-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-109025-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन में बुजुर्गाें से पता पूछकर मदनगिरी गिरोह उतरवा रहा गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन में बुजुर्गाें से पता पूछकर मदनगिरी गिरोह उतरवा रहा गहने
विज्ञापन
साहिबाबाद। घर से निकलने पर सोसायटी, काॅलोनी या पार्क के पास यदि कोई आपसे दिल्ली और अन्य जगह पर जाने का पता पूछ रहा है तो सावधान हो जाएं क्योंकि ट्रांस हिंडन के इलाकों में दिल्ली के मदनगिरी और बावरिया गिरोह सक्रिय हो गया है। पिछले एक सप्ताह में गिरोह के सदस्यों ने महिलाएं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर नकदी और कीमती जेवरात उतरवाने की घटनाएं की हैं। चिंता की बात है कि गिरोह लिंक रोड, इंदिरापुरम और साहिबाबाद में घटनाएं कर चुका हैं लेकिन पुलिस को इनका सुराग नहीं मिला है।
गिरोह में किशोरी और किशोर भी शामिल हैं, जो महिलाओं को आसानी से पता पूछने के बहाने रोक लेते हैं। इनका सबसे आसान लक्ष्य सोसायटी के पार्क और काॅलोनियां बनी हुई हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली के मदनगिरीपुर और बावरिया का है। बावरिया गिरोह के सदस्य तंत्र-विद्या से लोगों को सम्मोहित कर घटना करने में माहिर होते हैं। पिछले दिनों इंदिरापुरम के वैभवखंड में कृष्णा सफायर सोसायटी के पास शिक्षिका को किशोर ने दिल्ली जाने का पता पूछने के बहाने रोका फिर दूसरे व्यक्ति ने मदद के बहाने सम्मोहित कर करीब तीन लाख के गहने उतरवा लिए थे। लिंक रोड थाना क्षेत्र में बुजुर्ग को पड़ोसी बताकर पानी की मोटर मंगाने के बहाने 11 हजार रुपये की टप्पेबाजी की। वहीं, दूसरा गिरोह नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों से रकम और फोन हड़पने की घटनाएं कर रहा है। यह गिरोह किसी भी इलाके में एक बार घटना करने के बाद कई दिन वहां नजर नहीं जाता है।
बांग्लादेशी गिरोह करता है नोटों की गड्डी दिखाकर टप्पेबाजी :
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेशी गिरोह के सदस्य कागज की गड्डी पर 500 रुपये के नोट लगाकर लोगों को मदद के बहाने जाल में फंसाते हैं। फिर उनसे फोन और गहने उतरवाकर टप्पेबाजी को अंजाम देते हैं हालांकि, कौशांबी पुलिस ने बीते दिनों बांग्लादेशी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन उसके बाकी सदस्य अभी फरार हैं।
विज्ञापन
हाल ही में हुई घटनाएं :
20 मई : वैशाली सेक्टर-6 में स्वर्ण कौर को नोटों की गड्डी दिखाकर सोने की बालियां, दो चूड़ियां और 2,000 रुपये लेकर भागा गिरोह।
15 मई : इंदिरापुरम में शिक्षिका रेनू गुप्ता से तीन लाख के गहने उतरवाए।
14 मई : श्याम पार्क में बुजुर्ग ज्योति से पता पूछने के बहाने पांच लाख के गहने उतरवाए।
08 मई : लिंक रोड में बुजुर्ग के घर में घुसकर मदद के बहाने 11 हजार रुपये लेकर भागा शातिर
03 जनवरी : इंदिरापुरम में कुशल जौहरी को नोट बदलने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी की।
09 दिसंबर 2023 : वैशाली में लालिमा सिंह को झांसा देकर सोने की बाली और गले का सेट उतरवा कर ले गए गिरोह के सदस्य।
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि महिलाएं और बुजुर्गों से नकदी और गहने उतरवाने वाले गिरोह को ट्रेस कर टीम गिरफ्तारी में लगी है। सीसीटीवी फुटेज से कई जगह उनका हुलिया भी मिलान हुआ है। इसमें पुरुष और महिलाएं मिलकर घटनाएं करते नजर आए हैं।