{"_id":"56eaddaa4f1c1b95238b45ba","slug":"machine-will-be-on-the-streets-of-american-patch-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकन मशीन से होगा सड़कों पर पैच वर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकन मशीन से होगा सड़कों पर पैच वर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
एक ही मशीन से सफाई, तारकोल और रोड रोलर का काम भी होगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों की सफाई तो मशीनों से पहले ही की जा रही है, अब नगर निगम पैच वर्क के लिए भी विदेशी मशीनों का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है। बृहस्पतिवार को मेयर, चीफ इंजीनियर और निगम के अन्य अफसरों की मौजूदगी में पैच वर्क करने वाली अमेरिकन मशीन का डेमो किया गया है।
विज्ञापन
प्राइवेट फर्म ने मेरठ रोड पर बने गड्ढों पर पैच वर्क कराकर ट्रायल कराया। अब निगम अधिकारी इस फर्म को सड़कों का रखरखाव का कांट्रेक्ट देने पर विचार कर रहे हैं। एक मिनी ट्रक माउंटेड यह मशीन पूरी तरह आटोमेटिक है।
विज्ञापन
एक ही मशीन के जरिए पहले प्रेशर से सड़क साफ की जाती है और फिर तारकोल के साथ मिक्स बारीक गिट्टियों को गड्ढे में डालकर फैलाया जाता है। यही मशीन फिर रोलर का भी काम करती है। रोलर के जरिए डेंस को प्लेन कर पैच वर्क किया जाता है।
विज्ञापन
इस मशीन में न तो ज्यादा श्रमिकों की जरूरत होती और न ही ज्यादा संसाधनों की। महापौर अशु वर्मा का कहना है कि यही फर्म दिल्ली नगर निगम से कांट्रेक्ट कर सड़कों का मेंटेनेंस कर रही है। यह फर्म प्रति किलोमीटर सड़क के मेंटेनेंस के लिए नगर निगम से सालाना निर्धारित रकम लेती है।
इसके बाद जितनी बार भी गड्ढे होंगे यह प्राइवेट फर्म पैच वर्क करेगी। चीफ इंजीनियर आरके मित्तल का कहना है कि मशीन के खर्च का आकलन कर महापौर और सदन को अवगत कराया जाएगा। सहमति से ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान पार्षद लवली कौर, पार्षद पति राजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता एसके चौहान, सहायक अभियंता विकास कुरील, डीके शर्मा मौजूद रहे।