{"_id":"571685dc4f1c1b88728b45b6","slug":"lyricist-santosh-anand-awarded-the-dada-saheb-phalke-jayanti-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतकार संतोष आनंद दादा साहब फाल्के जयंती पर होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतकार संतोष आनंद दादा साहब फाल्के जयंती पर होंगे सम्मानित
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
संतोष आनंद को दादा साहब फाल्के की जयंती पर सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर गीतकार संतोष आनंद को दादा साहब फाल्के की जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। दादा साहब की 147 वीं जयंती पर दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन 24 अप्रैल को मुंबई के जुहू स्थित होटल ट्यूलिप स्टार में उन्हें सम्मानित करेगा।
संतोष आनंद 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे। इन दिनों वह गाजियाबाद में भतीजे के पास रुके हुए हैं। 40 से ज्यादा फिल्मों गीत लिखने वाले संतोष आनंद को 16 अप्रैल को कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित अट्टहास कवि सम्मेलन में भी सम्मानित किया गया था।
फिर से कलम उठाएंगे संतोषानंद
मूलरूप से सिकंदराबाद के रहने वाले संतोष आनंद के लिखे गीत ... इक प्यार का नगमा है, जिंदगी की ना टूटे लड़ी, मोहब्बत है क्या चीज, अबके बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे, तेरा साथ हो तो मुझे क्या कमी है जैसे गीत कालजयी हो गए हैं।
विज्ञापन
परिवार में हुए एक बड़े हादसे के बाद से टूट से गए संतोषानंद अब दोबारा से कलम उठाने जा रहे हैं। संतोष आनंद ने बताया कि देश दोबारा से गीत लिखने को प्रेरित कर रहा है। फिल्मी गीतों में आई गिरावट अब चैन नहीं लेने दे रही है।
उनके भतीजे यथार्थ शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आज तक संतोष आनंद को किसी पुरस्कार के लिए याद नहीं किया। पिछले दिनों यश भारती पुरस्कारों में भी उनका नाम नहीं आया।