{"_id":"5ed63f998ebc3e909726ab5c","slug":"lunar-eclipse-on-june-5-solar-eclipse-on-june-2168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जून को चंद्रग्रहण, 21 जून को सूर्यग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जून को चंद्रग्रहण, 21 जून को सूर्यग्रहण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। दिसंबर 2019 के सूर्य ग्रहण के बाद पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को लग रहा है। हालांकि इससे पहले 5 जून को चंद्रग्रहण भी लग रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पांच जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछायी हैं तो इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लग रहा है। इसके बाद 14 दिसंबर को लगेगा। वहीं, चंद्रग्रहण 05 जून और 05 जुलाई को लग रहा है। पांच जून से लेकर पांच जुलाई तक तीन ग्रहण लग रहे हैं। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि जो दो चंद्रग्रहण लग रहे हैं वह उपछायी हैं । इसलिए इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और सूतक भी नहीं लगेगा। इसके बाद सीधे 30 नवंबर 2020 को चंद्रग्रहण लगेगा। वहीं, जुलाई में लगने वाला ग्रहण देश में नहीं दिखाई देगा। इसके बाद 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत के प्रमुख हिस्से में दिखाई देगा। जिसका सूतक 12 घंटे पहले लग जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन