फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loving couple looted a cab to go out

Ghaziabad News: प्रेमी जोड़े ने घूमने के लिए लूटी कैब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Loving couple looted a cab to go out
गाजियाबाद। प्रेमी जोड़े घूमने फिरने जाने के लिए ओला कैब लूट ली। वारदात में युवक के दो दोस्त शामिल रहे। पुलिस ने प्रेमी जोड़े और एक दोस्त को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि 10 दिसंबर को भोजपुर थाना क्षेत्र में चालक अर्जुन के गले पर चाकू रखकर ओला कैब और मोबाइल लूटा गया था। इस मामले में पुलिस ने सुराग जुटाकर आरोपियों की गिरफ्तारी मथुरा स्थित होटल से की।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में अभिमन्यु (24) निवासी कनावली, उसकी प्रेमीका मुस्कान भाटी निवासी गोविंदपुरी, मोदीनगर और उसका दोस्त करन उर्फ रवि निवासी माल झुग्गी इंदिरापुरम हैं। अभिमन्यु पॉलिटैक्निक करने के बाद कंपनी में नौकरी करता था। इसी कंपनी में मुस्कान काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह पूर्व दोनों ने नौकरी छोड़ दी और देशभर में घूमने की योजना बनाई। घूमने के लिए कार लूटने की साजिश रची। मुस्कान ने वेबसाइट से ओला कैब चालक का नंबर लेकर मोदीनगर से बरेली जाने की बात कही और 10 दिसंबर की दोपहर को कैब बुला ली। कैब में मुस्कान, करन उर्फ रवि और रितिक निवासी हनुमानपुरी मोदीनगर सवार हो गए। अभिमन्यु दोस्त की कार में सवार होकर कैब के पीछे चल पड़ा। रास्ते में मुस्कान ने कैब चालक को बताया कि एक साथी गांव मछरी जाएगा। उसे छोड़कर वह बरेली के लिए निकलेंगे।

सुनसान रास्ते पर मुस्कान ने चालक अर्जुन की गर्दन पर चाकू रख दिया। रितिक और करन ने चालक को कार से नीचे उतारा। हाथ पैर बांधकर जंगल में छोड़ दिया और कार लेकर फरार हो गए। रास्ते में लूटी गई कार की नंबर प्लेट बदलकर मथुरा घूमने चले गए।

पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि वह मूलरूप से श्रीनगर की रहने वाली है। उसकी मां सिलाई का काम करती है। पिता श्रीनगर में बाल काटने का काम करते है। वह कार दिखाकर भाइयों को अभिमन्यु के प्रति प्रभावित करना चाहती थी।

मोबाइल से पकड़े गए

भोजपुर पुलिस टीम ने 40 घंटों में खुलासा कर दिया। मुस्कान ने जिस मोबाइल से कैब बुक की थी, उसे अपने साथ ही रखा। चालक से लूटे गए मोबाइल का सिम निकालकर फेंक दिया लेकिन अपने पास ही रख लिया। लूटी गई कार की नंबर प्लेट तो बदल दी थी लेकिन इसमें जीपीएस भी लगा है, इसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed