{"_id":"6af37127d34398b8cc0c6d76","slug":"lover-along-with-a-friend-committed-murder-after-she-refused-to-marry-him-both-have-been-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26538-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने दोस्त संग मिलकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने दोस्त संग मिलकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना पुलिस ने महिला के हत्यारोपी गिरफ्तार। संवाद
लोनी। दो नंबर इंद्रापुरी नीलम फैक्टरी रोड स्थित घर के अंदर महिला की ईंट मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शादी से इन्कार करने पर महिला की हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि प्रेमी ने महिला को सोमवार रात कमरे पर बुलाया था। वहां शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने मृतका के जीजा की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर निवासी महिला इंद्रापुरी कॉलोनी में किराये पर पति प्रमोद के साथ रहती थीं। उनका पति एक फैक्टरी में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक, महिला की करीब पांच महीने पहले फेसबुक से बुलंदशहर के शेखपुर गांव निवासी पिंटू से दोस्ती हुई थी। वह गुजरात स्थित एक कंपनी में काम करता था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सोमवार को पिंटू बिहार के नालंदा के गांव उजाऊक निवासी आर्यन के कमरे पर पहुंचा। वहां पर महिला मित्र को बुलाया और पिंटू ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर पिंटू और आर्यन ने महिला के सिर पर ईंट से कई वार कर दिए और उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में पिंटू ने शादी से इन्कार करने पर विवाद और हत्या की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पति गांव गया हुआ था।