{"_id":"676712fea0ce9803dd05bd94","slug":"lost-two-lakhs-in-the-pretext-of-getting-10-lakh-rupees-lent-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-536711-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उधार दिए 10 लाख रुपये दिलाने के झांसे में दो लाख गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उधार दिए 10 लाख रुपये दिलाने के झांसे में दो लाख गंवाए
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के दो युवकों ने उधार दिए रुपये दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से दो लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित संजीव कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
राजनगर एक्टेंशन के फॉरच्यून रेजीडेंसी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पहचान वाले विपिन शर्मा को उसकी बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये उधार दिए थे। विपिन शर्मा ने समयावधि पर रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि विजयपाल नाम के युवक ने उन्हें विपिन शर्मा से 10 लाख रुपये वापस कराने और पुलिस अधिकारियों में अच्छी पैठ होने को आश्वासन दिया। विजयपाल ने उधार दिए पैसे वापस कराने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़प लिए।
पीड़ित ने उधार दी रकम वापस न दिलाने पर विजयपाल से दो लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि विजयपाल ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया और अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।