फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lost Rs 2.24 lakh while buying Riyal

Ghaziabad News: रियाल खरीदने के चक्कर में गंवाए 2.24 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lost Rs 2.24 lakh while buying Riyal
साहिबाबाद। टांसपोर्टर संजय यादव ने सऊदी अरब की मुद्रा रियाल खरीदने के चक्कर में 2.24 लाख रुपये गंवा दिए। जालसाज ने उन्हें कम रुपये में 17 लाख कीमत के रियाल देने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित को 27 दिसंबर को शालीमार गार्डन बुलाया। फिर आठ गुना फायदे का लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए। जालसाज ने जिस बैग में रियाल भरे होने की बात कही उसमें रद्दी भरी मिली। पीड़ित की तहरीर पर 28 दिसंबर की रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


कासगंज के सोनगढ़ी स्थित ग्राम नगररते निवासी संजय यादव की ओला कंपनी में गाड़ियां चलती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी एक गाड़ी के चालक हरीश ने उन्हें सऊदी अरब की मुद्रा रियाल की कम दाम में बिक्री करने वाले व्यक्ति के बारे में बताया। चालक की बातों में आकर वह अपने कासगंज निवासी दोस्त प्रदीप और हरीश के साथ चालक के पास पहुंचे। तब चालक ने यह भी बताया कि वह 23-24 दिसंबर में विक्रेता से मुलाकात कर चुका है।
विज्ञापन

पीड़ित की जालसाज से बात आगे बढ़ी तो जालसाज ने उन्हें शालीमार गार्डन के भारत माता चौक पर रुपये लेकर बुलाया। 27 दिसंबर की दोपहर संजय, प्रदीप और हरीश जालसाज की बताई जगह पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद जालसाज से बातचीत की और उसे 2.24 लाख रुपये दे दिए। जालसाज ने पीड़ितों को यह भी बताया कि जो रियाल वह 2.24 लाख रुपये में बेच रहा है उसकी भारतीय मुद्रा में असल कीमत 17 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गुना मुनाफे का लालच देख पीड़ितों ने न तो सवाल-जवाब किए और न ही मौके पर जालसाज के दिए बैग को चेक किया। जालसाज के जाने के बाद जब बैग देखा तो उसमें विदेशी मुद्रा के केवल दो नोट थे बाकी पूरी रद्दी भरी थी। इसके बाद से न तो कार चालक हरीश का कुछ पता है और न ही जालसाज का।



इन सवालों के जवाब ढूंढेगी पुलिस
- क्या आरोपी विदेश में नौकरी कर चुका है या आता-जाता रहता है
- अगर ऐसा नहीं है तो उसके पास विदेशी मुद्रा कहां से व कैसे आई
- वह कब से विदेशी मुद्रा बेचने के बहाने लोगों से ठगी कर रहा है

बयान
जिस जगह पर जालसाज ने पीड़ितों से रुपये लिए थे, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित के गाड़ी चालक की भी तलाश जारी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सलोनी अग्रवाल, एसीपी शालीमार गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed