फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lost Rs 1.06 crore due to greed for part time job

Ghaziabad News: पार्ट टाइम नौकरी के लालच में 1.06 करोड़ गंवाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Lost Rs 1.06 crore due to greed for part time job
गाजियाबाद। पार्ट टाइम नौकरी में कमाई के लालच में शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो में रहने वाले सुरेश त्यागी ने 1.06 करोड़ रुपये गंवा दिए। मोटी रकम ठगने के बाद जालसाजों ने कंपनी का यूआरएल बंद कर दिया। पीड़ित कंपनी के मुंबई स्थित पते पर पहुंचे तो वहां कोई कंपनी का कार्यालय नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला तो साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सुरेश त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत ने बताया कि वह पार्ट टाइम नौकरी के लिए अलमाओ रेंट ए कार नाम की कंपनी से जुड़े थे। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनी के नेचुरल ब्रिज रोड सेंट लुइस स्थित मुख्यालय और कंपनी की वेबसाइट के जरिये उन्हें शामिल कराया था। इस कंपनी को तीन लोग संचालित करते थे, जिनमें अर्सलेन इल्का, भूमि और केयसी सन्याल शामिल हैं। शातिरों ने उन्हें और अन्य सदस्यों को भी कंपनी से जोड़ा और रिटर्न देने की गारंटी दी। सुरेश त्यागी का कहना है कि उन्होंने भरोसा करके पैसा निवेश करना शुरू कर दिया। ऑनलाइन मुनाफा देख उन्होंने धीरे-धीरे 1.06 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि जुलाई में अचानक से भुगतान रोक दिया गया। पूछने पर बताया गया कि आंतरिक प्रशिक्षण के कारण भुगतान रोका गया है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। बाद में शातिरों ने कंपनी का यूआरएल भी बंद कर दिया। तीन दिन इंतजार करने के बाद वह छतरपाल सिंह और डॉ. देवेंद्र कुमार के साथ कंपनी के बांद्रा ईस्ट मुंबई स्थित कार्यालय गए तो वहां कोई कंपनी नहीं मिली। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed