फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loss of four crores to two factory owners, lakhs to others

Ghaziabad News: अज्ञात युवक से परेशान युवती ने किया जान देने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Loss of four crores to two factory owners, lakhs to others
लोनी। अज्ञात युवक से परेशान होकर युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने युवती को बचाया। आरोपी युवती से शादी करना चाहता था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती का फोटो देखकर उसे पसंद कर लिया था। युवती मना करने लगी, तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती के फोटो डाल दी।
विज्ञापन


अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी बेटी के फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने बोला कि वह युवती को पसंद करता है और शादी करना चाहता है। इस पर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। युवती बोली मैं तुम्हें नहीं जानती। इस पर आरोपी बोला कि अगर शादी से इन्कार कर दिया, तो सोशल मीडिया पर बदनाम कर देगा। रास्ते में आते जाते तेजाब डालकर चेहरा खराब कर देगा। परिवार के सदस्यों को मरवा देगा। यह सुनकर युवती ने फोन काट दिया। युवती के पास कई बार कॉल किया, लेकिन युवती ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल करने लगा। आरोपी बोला सुसाइड कर ले तभी जान बचेगी। फोन कॉल से परेशान युवती घबरा गई और परिजनों को सारी बातें बताईं। परिजनों ने फोन नंबर बंद करा दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती की फेंक आईडी बनाई। सोशल मीडिया पर युवती के फोटो को वायरल करने लगा। युवती को पता चला तो उसने घर के अंदर कमरे में पंखे से फंदा लगाने लगी। वह फंदे पर लटक चुकी थी। तभी युवती की मां की आंखें खुल गई और समय पर कमरे में आ गईं। यहां उसने युवती को बचाया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed