{"_id":"5f32a3498ebc3e3ce407b073","slug":"loot103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध डिस्ट्रीब्यूटर के कलेक्शन एजेंट से ढाई लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध डिस्ट्रीब्यूटर के कलेक्शन एजेंट से ढाई लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड फर्स्ट में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक नामी कंपनी के दूध डिस्ट्रीब्यूटर के कलेक्शन एजेंट से ढाई लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में लिखित तहरीर दी है। इंदिरापुरम पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
इंदिरापुरम के अभय खंड फर्स्ट में देवेंद्र चंदेल का ऑफिस है। वह इंदिरापुरम में नामी कंपनी के दूध डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनका साला प्रमोद कसाना उनके यहाँ कलेक्शन एजेंट का काम करता है। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे प्रमोद क्षेत्र में कलेक्शन कर ऑफिस लौट रहे थे। जैसे ही वह अभय खंड में आईआरएस सोसाइटी के पीछे पहुंचे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर एक युवक सवार होकर आया उनके बराबर में अपनी बाइक लगा दी। इसके बाद उनसे बैग में क्या होने और उनके द्वारा काम करने की जानकारी करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान एक अन्य बाइक पर दो युवक आए। इस पर तीनों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों बाइक सवारों ने हथियार के बल पर उनसे रुपए से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाइक सवार नहर रोड की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद काफी सहम गए उन्होंने मामले की जानकारी देवेंद्र को दी। इसके बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित की ओर से इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगाली जा रही है।
बाइक पर नहीं था नंबर हेलमेट लगाए थे बदमाश पीड़ित प्रमोद ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ था। जबकि पीछे बैठे बदमाश ने मास्क पहना हुआ था। आरोपी की बाइक ओपन नंबर भी नहीं था। वारदात को अंजाम देकर बदमाश तेजी से फरार हो गए। प्रमोद का कहना था कि घटना के बाद वो इतना सहम गए कि वह चिल्ला भी नहीं पाए जिससे आसपास के लोग उनकी मदद को आगे आ सकते।
विज्ञापन
2 वर्ष पहले भी डिस्ट्रीब्यूटर के एजेंट से हुई थी लूट पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्ष 2018 में भी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैशाली में किसी दो डिस्ट्रीब्यूटर के कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने पिस्टल के बल पर रुपए लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन