फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni police ran to Baghpat to catch vehicle thief

Ghaziabad News: वाहन चोर को पकड़ने के लिए बागपत तक दौड़ी लोनी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Loni police ran to Baghpat to catch vehicle thief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लोनी। दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में दर्ज 32 मुकदमों के आरोपी वाहन चोर नूर मोहम्मद को पकड़ने के लिए लोनी पुलिस बागपत तक दौड़ी। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़कर उससे पूछताछ की। सही जानकारी होने के बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वाहन चोरी का संदिग्ध अभियुक्त नूर मोहम्मद उर्फ रिंकू पुत्र नौशाद मूलनिवासी लोनी जिस पर दिल्ली में वाहन चोरी के 23 मुकदमे और कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों 9 मुकदमे दर्ज हैं। नूर मोहम्मद लोनी में कार से आने वाला है।
विज्ञापन

सूचना पाकर लोनी पुलिस टीम ने उस संदिग्ध वाहन व व्यक्ति का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख संदिग्ध व्यक्ति वाहन की रफ्तार बढ़ाकर बागपत की तरफ भागने लगा। बागपत में मेरठ रोड के पहले वह वाहन के साथ खड़ा मिला। पुलिस ने व्यक्ति को पूछताछ करने के लिए साथ चलने को कहा है। व्यक्ति द्वारा यह बताया जाता है कि वह नूर मोहम्मद नहीं है। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed