{"_id":"6af219654ce7f3922d0582fa","slug":"loni-mlas-controversial-statement-before-akhilesh-yadavs-ayodhya-visit-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-26489-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा से पहले लोनी विधायक का विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा से पहले लोनी विधायक का विवादित बयान
विज्ञापन
लोनी। लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए एक पत्र जारी कर 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना पर उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट करने और कारसेवकों के बलिदान के लिए माफी मांगने की मांग की है। यह पत्र अखिलेश यादव के 12 नवंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए जाने की चर्चा के बीच सामने आया है।
विधायक ने पत्र में कहा कि अखिलेश यादव का सनातन धर्म में घर वापसी का न्योता स्वीकार करते हुए, उन्हें राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास को स्वीकार करना चाहिए और कारसेवकों के बलिदान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की है कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा की पहल की जाए और सनातन संस्कृति से जुड़ा जाए।
पत्र में वर्ष 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार के दौरान अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलने की घटना का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। विधायक ने अखिलेश यादव से इस घटना पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करने और कारसेवकों के बलिदान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपेक्षा व्यक्त की है। साथ ही, उन्होंने राम जन्मभूमि को बाबरी मस्जिद के बजाय श्रीराम जन्मभूमि कहने की बात कही है। पत्र में अखिलेश यादव के पुराने बयानों और उनकी पार्टी की धार्मिक मुद्दों पर रही राजनीति पर भी सवाल उठाए गए हैं।