फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni MLA Nandkishor Gurjar wrote a letter to cm yogi After robbery in Ghaziabad

Ghaziabad: लोनी विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र, पुलिस पर उठाए सवाल; कविनगर में हुई डकैती का जिक्र

Thu, 09 Jan 2025 09:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लोनी
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 09:17 PM IST
सार

गाजियाबाद में हुई डकैती की वारदात के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने गाजियाबाद में लचर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि मेरी हत्या भी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
Loni MLA Nandkishor Gurjar wrote a letter to cm yogi After robbery in Ghaziabad
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गाजियाबाद में लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पत्र में लोनी में सेवानिवृत्त जजों की टीम भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत होने का अनुरोध किया है। साथ विधायक ने कहा है कि किसी भी अवैध कार्यों में मेरी संलिप्तता पाई जाती है तो मेरा इस्तीफा ले लिया जाए अन्यथा पुलिस के बड़े अधिकारी पर लगाये गए आरोप सही पाए जाते है तो उनका इस्तीफा लिया जाए। 

विज्ञापन


'दहशत में है गाजियाबाद की जनता'
पत्र ने लिखा कि लोनी और प्रदेश में हो रही गौहत्या से द्रवित होकर सार्वजनिक जीवन में आया था और दूसरी बार का विधायक बना हूं।आज गाजियाबाद लूटेरों, डकैतों, गौतस्करों, भूमाफियाओं का गढ़ बन गई है। अपराध कम दिखाने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज ही नहीं करती है। आम जनता की तो छोड़िए भाजपा की जिला महामंत्री सरिता चैधरी से छेड़छाड़ व मारपीट मामले तक में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन


आगे लिखा कि  कवि नगर में दिन छिपते ही बुधवार को करोड़ों की डकैती को पुलिस आयुक्त के आवास से कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया गया। जनपद के लोग दहशत में है। छात्राएं स्कूल/काॅलेज आने-जाने से डरती हैं और महिलाएं चैन स्नैचिंग की वारदातों से मंगलसूत्र तक पहनने से डर रही है। पिछले 7 साल के आपके कार्यकाल में रामराज्य था और पुलिस शानदार कार्य कर रही थी लेकिन पिछले डेढ़ साल में ऐसा क्या हुआ कि यहां जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे लिखा कि आप अपनी विश्वस्त टीम भेजकर गांव, कस्बे, शहरों में जनता से राय लेकर इस बात की पुष्टि कर सकते है कि जनपद की पुलिस के खिलाफ जनता में इनके भ्रष्टाचार व व्यवहार से कितना आक्रोश है? मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके दिल्ली प्रवास के दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी के द्वारा अपने कृत्यों पर पर्दा डालने की लिए फिर एक बार अनुशासनहीनता करते हुए आपसे भेंट कर मेरी झूठी शिकायत की गई है। बड़े अधिकारी अपने घर से जनपद में पुलिसिंग करते हैं जिसकी पुष्टि आप गाजियाबाद पुलिस के ट्वीटर हैंडल से भी कर सकते हैं। 


थानों और चौकी में दलाली चरम पर, कराई जा सकती है मेरी हत्या
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पत्र में कहा मेरे बार-बार कहने के बावजूद लोनी में मांस की दुकानें/कट्टीघर (एयरक्राफ्ट ओर्डिनेंस से आच्छादित क्षेत्र), भूमाफियाओं, नशे व सट्टे के कारोबार, ऑटो से उगाही चरम-सीमा पर है। मुस्लिम समाज के लोग पुलिस के सुरक्षित व संगठित उगाही के माध्यम बन गए है जो थानों और चौकी में दलाली का कार्य कर रहे हैं। मेरी हत्या करवाने का षड्यंत्र करने वाले अपराधियों का एक ऑडियो भी मुझे मिला है। जिसे मैं आपसे मिलकर अवगत करा दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed