फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni inundated by torrential rain; water floods homes and roads

Ghaziabad News: मूसलाधार बारिश से लोनी जलमग्न, घरों और सड़कों पर भरा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Loni inundated by torrential rain; water floods homes and roads
साहिबाबाद क्षेत्र के सौर ऊर्जा मार्ग पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
लोनी। मूसलाधार बारिश ने बृहस्पतिवार सुबह प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था की पोल खोल दी। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग, लोनी-गाजियाबाद मार्ग और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। प्रमुख मार्गों पर दो फीट तक पानी भर जाने से कई वाहन बीच रास्ते बंद हो गए। वाहन चालकों को धक्का लगाकर अपने वाहन निकालने पड़े। वहीं, कॉलोनियों में जलभराव के कारण कई घरों में गंदा पानी घुस गया, जिससे घरेलू सामान और बिजली के उपकरण खराब हो गए।
विज्ञापन


त्यागी मार्केट निवासी शेर खान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण लोनी तिराहा, बलराम नगर, इंद्रापुरी और शिव विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे तक जलभराव हो गया। खन्ना नगर, सरल कुंज, राम विहार और दौलत नगर कॉलोनियों में भी गलियों का पानी घरों में घुस गया। दौलत नगर में करीब 50 से अधिक घर प्रभावित हुए, जबकि बलराम नगर कॉलोनी के पार्क में भी करीब दो फीट तक पानी भर गया। लोगों का आरोप है कि नालों की समय पर सफाई नहीं होने से हर वर्ष ऐसी स्थिति बनती है।
विज्ञापन


बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। 132 केवीए विद्युत केंद्र में पानी भर जाने से क्षेत्र के अधिकांश इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि सुबह से पंप सेट लगाकर जल निकासी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल निगम को पत्र लिखकर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

साहिबाबाद क्षेत्र के सौर ऊर्जा मार्ग पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद

साहिबाबाद क्षेत्र के सौर ऊर्जा मार्ग पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed