फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni five minutes to reach Delhi

पांच मिनट में पहुंचेंगे लोनी से दिल्ली

Wed, 30 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /वसुंधरा
ब्यूरो, अमर उजाला /वसुंधरा Updated Wed, 30 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Loni five minutes to reach Delhi
अन्य - फोटो : अमर उजाला
लोनी से दिल्ली के सफर को और आसान बनाने के लिए आवास विकास परिषद (आविप) के प्रस्ताव को दिल्ली सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के तहत आविप की मंडोला योजना से होते हुए यमुना नदी पर करीब आठ किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


पुल के बनने से लोनी से दिल्ली की दूरी पांच किमी से भी कम हो जाएगी। ऐसे में लोग लोनी से पांच मिनट में दिल्ली पहुंच जाएंगे। अफसरों के मुताबिक जल्द ही पुल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।      
विज्ञापन


बता दें कि आवास विकास परिषद ने मंडोला योजना को दिल्ली से करीब करने के लिए करीब दो साल पहले यमुना पर पुल बनाने की योजना तैयार की थी। परिषद मंडोला योजना के बीचोबीच से 75 मीटर का रोड तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रोड पुश्ता रोड से होते हुए सीधे दिल्ली के वजीराबाद में पहुंचेगी। रोड को दिल्ली से जोड़ने के लिए यमुना पर करीब आठ किलोमीटर लंबा पुल बनाने का प्लान है।

आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया से परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के बाद सभी जानकारियां मांगी गई थीं, जिसके बाद प्रस्तावित पुल को मंजूरी दे मिल गई है।

सिंचाई विभाग से जल्द ही डीपीआर तैयार करवाया जाएगा, जिसके बाद फाइनल अनुमति मिलते ही पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन पुल की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पहले ही तैयार कर परिषद को दे चुका है।       


आसरा सपना के आवंटियों को तुरंत लाभ      
परिषद ने आसरा सपना योजना के करीब चार हजार और ईडब्लयूएस के करीब डेढ़ हजार आवंटियों को पजेशन लेटर देने शुरू कर दिए हैं। इन लेटर्स के बंटने के बाद भौतिक कब्जा दिया जाएगा। ऐसे में यहां रहने आने वाले इन परिवारों को पुल बनने का सीधा लाभ मिलेगा। योजना से दिल्ली की दूरी पांच किलोमीटर से भी कम रह जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed