{"_id":"5eb929318ebc3e9048061c34","slug":"lockdown34","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी शिक्षक अभिभावकों को डाउनलोड करा रहे आयुष कवच एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी शिक्षक अभिभावकों को डाउनलोड करा रहे आयुष कवच एप
विज्ञापन
\n\nसरकारी शिक्षक अभिभावकों को डाउनलोड करा रहे आयुष कवच एप\n\n- शिक्षकों को देना होगा रिकॉर्ड कितने अभिभावकों से कराया एप डाउनलोड\n\n- शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी शिक्षकों को जारी किया सर्कुलर\n\n
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। कोरोना महामारी से बचाव के लिए पहले जहां अभिभावकों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया था। अब शिक्षा विभाग ने अभिभावकों व बच्चों से आयुष कवच भी डाउनलोड कराने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। माध्यमिक इंटर कालेज के सभी शिक्षकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।\n\nजीजीआईसी की प्रिंसिपल सुधा रानी कटियार ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आयुष कवच भी आरोग्य सेतु एप की तरह ही है। आयुष कवच में खान-पान और रहन-सहन के तौर तरीके बताए गए हैं जो कोरोना संकटकाल में बेहद उपयोगी हैं। डीआईओएस की ओर से जारी लेटर के तहत शिक्षकों को अपने-अपने छात्रों से आयुष कवच एप डाउनलोड कराए जाने हैं। खास बात यह है कि शिक्षकों को प्रतिदिन डीआईओएस को इस संबंध में अपडेट रिपोर्ट भेजनी है। सुधा रानी ने बताया कि हालांकि यह उपयोगी एप है लेकिन समस्या यह आ रही है कि एक ही अभिभावक के यदि चार बच्चे स्कूल में है, तो सभी का अलग-अलग एप डाउनलोड कराए जाने को कहा जा रहा है। इससे परेशानी आ रही है। बहुत से अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन भी नहीं है। जिनके पास है वह अब नेट रिचार्ज भी नहीं करा रहे जिसकी वजह से दिक्कते आ रही हैं। सुधा रानी ने बताया कि हालांकि बहुत से अभिभावकों का रिस्पांस अच्छा भी है बस एक ही अभिभावक के कई बच्चे होने से अलग-अलग एप डाउनलोड न कराए जाने से छात्र और डाउनलोड एप डाटा में दिक्कत आ रही है।\n\n-------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन