फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Little thief gang active in banquet hall, two bags full of notes stolen

Ghaziabad News: बैंक्वेट हॉल में लिटिल चोर गिरोह सक्रिय, नोटों से भरे दो बैग उड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Little thief gang active in banquet hall, two bags full of notes stolen
साहिबाबाद। बैंक्वेट हॉल में लिटिल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। लिंक रोड थाना क्षेत्र के बैंक्वेट हॉल से चोर निजी कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट व उनके रिश्तेदार के नोटों व कीमती सामान से भरे दो बैग चोरी करे ले गए। वारदात करता चोर और अपने साथियों के साथ भागता चोर सीसीटीवी में कैद हो गया। बैग मालिक ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अहिंसाखंड-दो के विजय अपार्टमेंट में रहने वाले निजी कंपनी में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत नरोत्तम सिंह ने बताया कि सोमवार को बेटे का विवाह समारोह होटल बनाना ट्री के जस्टइन बैंक्वेट में था। समारोह के दौरान एक अज्ञात बालक ने मेरा बैग चोरी कर लिया। होटल की वीडियो फुटेज देखने पर पता चला कि चोर ने उनके बैग के अलावा रिश्तेदार महिला के बैग पर भी हाथ साफ कर लिया। बैग में 60 हजार रुपये की नकदी, करीब 72 हजार रुपये से भरे लिफाफे, तीन बैंकों के अलग-अलग कार्ड, पैनकार्ड, आधारकार्ड, डीएल, घर की चाबियां, एक एप्पल मोबाइल था जबकि महिला रिश्तेदार के बैग में 25 हजार रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान था।
विज्ञापन

स्विफ्ट कार से भागे चोर
नरोत्तम ने बताया कि बैंक्वेट का हॉल का दूसरा सीसीटीवी देखने पर पता चला कि चोर स्विफ्ट कार में सवार दो साथियों के संग भागा है। कार में बालक भी चोरों के साथ जाता दिखाई दिया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। चोरों की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के सीजन में सक्रिय हो जाता है गिरोह
जानकारों की मानें तो शादी के सीजन में लिटिल चोर गिरोह सक्रिय हो जाता है। गिरोह में शामिल बच्चे शादी समारोह में शामिल हो जाते हैं। वर व वधू पक्ष के मुख्य लोगों का पीछा करते हैं। मौका पाकर बैग आदि को निशाना बनाते हैं। हर साल शादियों के सीजन में गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस के सख्ती दिखाने और बैंक्वेट हॉल संचालक, स्टाफ के साथ बैठक करने पर भी चोरी की वारदात नहीं रुक पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed