फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   little girl donate her gullak for fight against Corona

अंकल मेरी गुल्लक का पैसा कोरोना की लड़ाई में दे दो

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
little girl donate her gullak for fight against Corona
diksha - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना से जंग जीतने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी लोगों से सहयोग करने की अपील कर रहे है। लोग इस अपील के बाद राहत कोष में खूब धन दे भी रहे है। अहमदगढ़ में तो एक छोटी बच्ची दीक्षा शर्मा पुत्री विनय शर्मा ने अपनी गुल्लक तोड़कर सारा पैसा राहत कोष में दे दिया। बृहस्पतिवार को दीक्षा अपने पिता के साथ थाने पहुंची और उसके साथ उसकी गुल्लक थी। दीक्षा ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि अंकल मैं अपनी गुल्लक का पैसा कोरोना से पीडि़त मरीजों के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में देना चाहती है। पुलिस कर्मी बच्ची की इस बात से हैरान हो गए। बच्ची को समझाया गया, लेकिन उसकी जिद्द के बाद थाने के सिपाहियों ने जनसेवा केंद्र के माध्यम से दीक्षा की गुल्लक से निकले १५१० रूपये ऑनलाइन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिए। क्षेत्र में दीक्षा के इस कदम की भरपूर प्रशंसा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed