{"_id":"68e3721149caa6e4d107678b","slug":"liquor-shop-salesman-beat-customer-to-death-with-a-stone-2025-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सुबह 4 बजे मांगी शराब': ठेके के सेल्समैन ने देने से किया इनकार, विवाद के बीच ग्राहक की पत्थर से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सुबह 4 बजे मांगी शराब': ठेके के सेल्समैन ने देने से किया इनकार, विवाद के बीच ग्राहक की पत्थर से पीटकर हत्या
Mon, 06 Oct 2025 01:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:12 PM IST
सार
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। एक ग्राहक शराब की दुकान पर सुबह चार बजे शराब लेने पहुंच गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
wine liqour
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
राजनगर एक्सटेंशन में सुबह करीब चार बजे एक शराब की दुकान पर शराब न देने पर पत्थर से पीटकर एक ग्राहक की हत्या कर दी। हत्या करके आरोपी मौके से भाग गया।
पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह शराब देने से इंकार करने पर दोनों का विवाद हुआ था। नूरनगर सिहानी निवासी चंद्रपाल उर्फ बनवारी आज तड़के करीब चार बजे राजनगर एक्सटेंशन स्थित त्यागी वाइन शॉप पर गए थे।
वहां किसी बात को लेकर उनका ठेका सेल्समैन से विवाद हो गया। एसीपी उपासना पांडेय का कहना है कि शुरूआती जांच में लग रहा है कि चंद्रपाल ने ठेका बंद होने के बाद भी शराब देने की मांग की।
विज्ञापन
लेकिन सेल्समैन ने सुबह 10 बजे आने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। चंद्रपाल से कहासुनी में ठेका सेल्समैन ने उनके सिर में पत्थर से वार कर दिए और मौके से भाग गया।
राहगरी ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में चंद्रपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।