फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Liquor being served in the bar behind Kaushambi police station, video goes viral

Ghaziabad News: कौशांबी थाने के पीछे बार में परोसी जा रही शराब, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Liquor being served in the bar behind Kaushambi police station, video goes viral
कौशांबी। थाने के पीछे एंजेल मॉल में बैंग-बैंग बार के अंदर खुलेआम शराब परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक्स अकाउंट पर युवक ने वीडियो अपलोड कर स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। युवक का कहना है कि अवैध हुक्का बार में बिना मंजूरी शराब परोसी जा रही है। कौशांबी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक्स अकाउंट पर बृहस्पतिवार की सुबह एक बजकर 43 मिनट पर गौरव नाम के युवक ने दो वीडियो अपलोड की, जिन्हें कौशांबी थाने के पीछे एंजल मॉल में चल रहे बैंग-बैंग बार का बताया गया है। अब युवक ने आरोप लगाया कि बार में पूरी रात युवक और युवतियों को शराब परोसी जा रही है। पहले भी कई बार शिकायत की गई लेकिन कौशांबी पुलिस की हीलाहवाली से कठोर कार्रवाई नहीं हुई। एक्स पर दोनों वीडियो 43 सेकंड और 16 सेकंड की है। डीसीपी निमिष पाटील का कहना है कि एक्स पर शिकायत का संज्ञान लेकर जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed