फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Linter of under construction factory fell, one worker died

Ghaziabad News: निर्माणाधीन फैक्टरी का लिंटर गिरा, एक श्रमिक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Linter of under construction factory fell, one worker died
मोदीनगर। सिखैड़ा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी का लिंटर बृहस्पतिवार रात भर-भराकर गिर गया। मलबे में दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप सेे घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के बाद फैक्टरी स्वामी और ठेकेदार मौके से भाग गए। श्रमिक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घटनास्थल पर शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सिखैड़ा मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली निवासी शाहिद फैक्टरी बना रहा है। फैक्टरी निर्माण का ठेका गांव सीकरी कला निवासी ठेकेदार नदीम के पास। निर्माण कार्य में हापुड़ देहात स्थित शिवनगर के श्रमिक काम कर रहे हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार को फैक्टरी का लिंटर डला था। रात आठ बजे श्रमिक विशाल उर्फ बौना और ललित लिंटर की सेटरिंग चेक करने गए। इसी दौरान लिंटर भरभराकर गिर गया। श्रमिक लिंटर के मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे अन्य श्रमिकों ने मलबे में दबे साथियों को निकालने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे हटाया गया। मलबे में दबे श्रमिक विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि घटना के बाद फैक्टरी मालिक और ठेकेदार मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे श्रमिक के परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। परिजन अभिषेक ने हत्या का आरोप लगाया। अभिषेक ने दो श्रमिक घायल बताए। जबकि पुलिस श्रमिक ललित को ही घायल बता रही है। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि फैक्टरी भी अवैध तरीके से बनाई जा रही थी। एसीपी का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed