{"_id":"5eb3e11c8ebc3e905328fbe9","slug":"lii-l27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की सप्लाई से नहीं मिल रही निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की सप्लाई से नहीं मिल रही निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शालीमार गार्डन और गणेशपुरी इलाके में एक हफ्ते से सप्लाई - स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रति जाहिर किया गुस्सा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन और गणेशपुरी क्षेत्र के लोगों को लॉकडाउन- 3 में भी राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले पांच दिनों से स्थानीय लोग गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई को लेकर काफी परेशान हैं। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। आरोप है कि गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत की गई है। मगर समाधान के नाम पर महज आश्वासन देकर मामले को टरका दिया जाता है। लोगों ने अब समाधान ना होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शालीमार गार्डन निवासी युग गुर्जर का कहना है कि पिछले एकहफ्ते से एक्सटेंशन और शालीमार गार्डन मेन के तमाम घरों में सीवर का बदबूदार पानी आ रहा है। सुबह-सुबह पानी भरने के लिए टंकी खोलते ही बदबू आने से उनका गुस्सा बढ़ जाता है। आरोप है कि नगर निगम की पेयजल लाइन में काफी दिनों से लीकेज हो रहा है। जिसमें सीवर का पानी मिक्स होकर लोगों के घरों में सप्लाई होता है। स्थानीय लोगों की मानें तो क्षेत्र में कई जगह पर पेयजल लाइन कई वर्ष पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी हे। जबकि सीवर लाइन भी बराबर में डलने के कारण कहीं से भी उसका पानी पेयजल लाइन में मिक्स होकर लोगों के घरों में सप्लाई होता है। स्थानीय निवासी सीमा देवी का कहना है कि पानी इतना गंदा होता है वह घर के काम भी उपयोग नहीं होता है। जबकि आरओ मशीन भी गंदगी के कारण खराब होने लगी है। इससे आमजन पर लॉकडाउन में आर्थिक बोझ भी पड़ने लगा है। -------