{"_id":"6abacbdeca5fcd4dbb01e091","slug":"light-showers-bring-relief-from-pollution-aqi-is-dropping-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24713-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हल्की फुहारों ने दिलाई प्रदूषण से राहत, कम हो रहा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हल्की फुहारों ने दिलाई प्रदूषण से राहत, कम हो रहा एक्यूआई
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हल्की फुहारों के बीच शहर की हवा के दूषित कण धुल गए हैं और वायु गुणवत्ता चार दिन से ग्रीन जोन में दर्ज किया जा रहा है। 25 सितंबर से हर दिन एक्यूआई में कमी दर्ज की जा रही है। वेब सिटी को छोड़ शहर के अन्य सभी स्टेशन का बीते चार दिन का एक्यूआई ग्रीन जोन में है। इससे लोगों को राहत मिली है।
आम तौर पर अक्तूबर से एक्यूआई बढ़ता है, इस बार 25 सितंबर से पहले ही लोनी और वसुंधरा का एक्यूआई 200 के पार पहुंचकर खराब श्रेणी में मानी जाती है। ऐसे नगर निगम की ओर से पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा था, लेकिन बहुत अधिक राहत नहीं थी। 24 सितंबर से चली तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी के बाद से हवा प्राकृतिक तौर पर साफ हुआ। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव का प्रभाव वायु गुणवत्ता पर पहले पड़ता है। वहीं, वेबसिटी का एक्यूआई 100 अंक से अधिक बढ़ा हुआ दर्ज किया जा रहा है, इस पर क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि एक्यूआई मापक स्टेशन के आसपास निरीक्षण कराने की बात कही है।
28 अक्तूबर- 55
27 अक्तूबर- 56
26 अक्तूबर- 65
25 अक्तूबर- 73
-- -- -- -- -- -- -- -
सोमवार को शहर के सभी स्टेशनों का एक्यूआई
गोविंदपुरम- 28
इंदिरापुरम- 24
लोनी- 57
संजयनगर- 36
वसुंधरा- 28
वेद विहार लोनी- 87
वेब सिटी - 103