फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lift will be operated in joint hospital, three lakhs received

Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में संचालित होगी लिफ्ट, तीन लाख मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lift will be operated in joint hospital, three lakhs received
गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में आठ वर्ष पहले लगी लिफ्ट अब संचालित होगी। लिफ्ट ऑपरेटर की तैनाती न होने की वजह से 12 लाख की लागत से तैयार यह लिफ्ट बिना संचालित किए ही खराब हो गई थी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि शासन से इसकी मरम्मत और संचालन के लिए तीन लाख का बजट मिला है। जल्द ही इसकी मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। संयुक्त अस्पताल में बंद पड़े लिफ्ट का मुद्दा एलएलसी दिनेश गोयल ने विधानपरिषद में भी उठाया था। अस्पताल के दूसरे फ्लोर पर पोस्ट ऑपरेशन का वार्ड है। इसके अलावा डेंगू वार्ड और बुखार के मरीजों के लिए भी वार्ड बनाया गया है। लिफ्ट ना होने की वजह से बुजुर्गों और बीमारों को सीढ़ियों में उतरने चढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। गंभीर मरीजों को रैंप के जरिए वार्ड में पहुंचा दिया जाता है लेकिन सामान्य बुखार के मरीजों,गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कोई सुविधा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed