फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lift fell from seventh floor in Ora Kaymera Society, seven people trapped for 25 minutes

Ghaziabad News: ओरा कायमेरा सोसायटी में सातवीं मंजिल से लिफ्ट गिरी, सात लोग 25 मिनट तक फंसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Lift fell from seventh floor in Ora Kaymera Society, seven people trapped for 25 minutes
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ओरा कायमेरा सोसायटी में सातवीं मंजिल से लिफ्ट पहले तीसरी मंजिल पर और फिर बेसमेंट में आकर गिरी। हादसे के वक्त लिफ्ट में पांच माह के बच्चे समेत एक ही परिवार के छह लोग थे। आरोप है कि उनके अलार्म बजाने पर भी सिक्योरिटी गार्ड या मेंटेनेंस एजेंसी के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। शार्ट सर्किट से लिफ्ट में धुआं भर गया और परिवार के सभी सदस्य करीब 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। लिफ्ट में फंसी महिला ने बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ नंदग्राम थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ओरा कायमेरा सोसायटी स्थित आई ब्लॉक के फ्लैट संख्या-1002 के निवासी अरुण भड़ाना ने बताया कि उनकी पत्नी अनुपम, पांच माह का बेटा यक्ष, भतीजी वंशिका, सास मुन्नी देवी, साली श्वेता और बुआ अनारकली सोमवार देर शाम पार्क में घूमने जा रही थीं। वह 10वीं मंजिल से लिफ्ट में सवार हुईं। उन्होंने बताया कि सातवीं मंजिल तक लिफ्ट सही चली, इसके बाद एकदम तीसरी मंजिल पर गिरी और चंद सेकेंड बाद बेसमेंट में जाकर गिरी। हादसे में बड़ा झटका लगने से बुआ अनारकली के हाथ में चोट आई हैं। घटना से बच्चे सहम गए और चीख-पुकार मच गई। अरुण ने बताया कि उनकी पत्नी ने लिफ्ट का अलार्म बजाया, लेकिन उन्हें बचाने कोई नहीं आया। करीब 20 मिनट बाद एक निवासी ने शोर सुना और लोगों की मदद से लिफ्ट के दरवाजे को खोलकर बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि फॉल्ट के कारण लिफ्ट में शॉर्ट सर्किट हुआ और अंदर धुआं भर गया था। इससे दम घुटने लगा था। अरुण कुमार ने बताया कि आई ब्लॉक की यह लिफ्ट करीब एक महीना पहले ही लगाई गई है। नई लिफ्ट की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि एक महीने में ही गिर गई। उनका कहना है कि गनीमत रही कि लिफ्ट तीसरी मंजिल पर जाकर अटक गई थी, सीधे नीचे गिरती तो गंभीर चोटें आ सकी थीं।
विज्ञापन

-----
112 नंबर पर कॉल किया तो पुलिस मौके पर पहुंची
अरुण भड़ाना ने बताया कि उनकी पत्नी ने घटना के बाद मेंटेनेंस एजेंसी और सिक्योरिटी गार्डाें का लापरवाही भरा रवैया देखा तो तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस का कहना है कि अनुपम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed