{"_id":"6275274cf3aea7587327457b","slug":"leopard-dies-after-being-trapped-in-a-trap-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: जंगली सूअर को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में तेंदुआ फंसा, मौत, रातभर इस हाल में रहा तड़पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: जंगली सूअर को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में तेंदुआ फंसा, मौत, रातभर इस हाल में रहा तड़पता
Fri, 06 May 2022 07:19 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 06 May 2022 07:19 PM IST
सार
शिकारपुर के गांव देवराला में किसान ने जंगली सूअर से गन्ने की फसल को बचाने के लिए जाल लगा दिया था। इसी जाल में पूरी रात फंसे रहने के चलते तेंदुए की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बुलंदशहर के शिकारपुर में एक गांव में जंगली सूअर को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। रात भर वह उसी हाल में तड़पता रहा, इसके चलते उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का शव कब्जे लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिकारपुर के गांव देवराला में किसान ने जंगली सूअर से गन्ने की फसल को बचाने के लिए जाल लगा दिया था। इसी जाल में किसी तरह तेंदुआ फंस गया। पूरी रात जाल में फंसे रहने के कारण तेंदुए की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की मौत को लेकर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन