फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lawyers strike in Ghaziabad Mahapanchayat begins outside the court

गाजियाबाद में वकीलों का धरना: कचहरी के बाहर महापंचायत शुरू, आंदोलन की रणनीति पर हो रही चर्चा

Sat, 16 Nov 2024 02:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 16 Nov 2024 02:37 PM IST
सार

गाजियाबाद में लाठी चार्ज के खिलाफ अलग अलग प्रांतों से आए अधिवक्ता आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए अपनी अपनी राय रख रहे हैं। साथ ही महापंचायत शुरू भी हो गई है।

विज्ञापन
Lawyers strike in Ghaziabad Mahapanchayat begins outside the court
अधिवक्ताओं का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर से आए महासचिव ने विचार रखा कि एक सप्ताह आंदोलन स्थगित कर वार्ता करें, जिसका वकीलों ने विरोध कर दिया। जनपद न्यायालय में 29 अक्तूबर को वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला मुख्यालय के बाहर वकीलों की महापंचायत शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


महापंचायत में यूपी के  अलग अलग जिलों से आए वकीलों के साथ ही पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी वकील आये हैं। वकील आने वाले दिनों में किस तरह आंदोलन करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं। बैठक में हाई कोर्ट तक अपनी बात किस तरह लेकर जानी है इस पर भी बात हो रही है। आज पंचायत में वकीलों की संख्या आंदोलन शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन




जिला जज के तबादले की मांग:गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि शांतिपूर्वक तरीके से हमने 29 अक्टूबर से प्रदर्शन किया, लेकिन अधिवक्ताओं की मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया. जिसके चलते अब हमें सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी मांग है कि गाजियाबाद जिला जज का तबादला किया जाए और निलंबन की कार्यवाही की जाए। अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही हो। साथ ही अधिवक्ताओं पर दर्ज की गई एफआईआर रद्द की जाए। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती हैं तब तक अधिवक्ताओं का प्रदर्शन इसी प्रकार से जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed