फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lawyers' strike in Ghaziabad continued on the seventh day on Monday

Ghaziabad Lawyers Strike: वकीलों की हड़ताल जारी... आज से बैनामे होंगे लेकिन, वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे

Tue, 12 Nov 2024 06:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Nov 2024 06:20 AM IST
सार

सदर तहसील स्थित निबंधन कार्यालयों में मंगलवार से संपत्ति की रजिस्ट्री के कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा किसी तरह के न्यायिक कार्य नहीं होंगे। सोमवार को इस संबंध में तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
lawyers' strike in Ghaziabad continued on the seventh day on Monday
गाजियाबाद में वकीलों की हड़ताल, सड़क जाम की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला जज की अदालत में 29 अक्तूबर को किए गए लाठीचार्ज के विरोध में चार नवंबर से चल रही वकीलों की हड़ताल सातवें दिन सोमवार को भी जारी रही। जिला जज अनिल कुमार को हटाए जाने की मांग पर अड़े वकीलों ने दोपहर को कचहरी के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। 12 से दो बजे तक दो घंटे चले उनके इस प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम होता देख पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। दो बजे कचहरी में वापस जाते समय वकीलों ने मंगलवार को जिला जज का पुतला फूंकने का एलान किया।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति में शामिल 22 जिलों की बार ने लाठीचार्ज के विरोध में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। जैसे सोमवार को गाजियाबाद में वकील सड़क पर उतरे, वैसे ही मंगलवार को सभी जिलों में उतरेंगे।
विज्ञापन


बार सचिव अमित नेहरा ने बताया कि जिला जज को हटाए जाने तक न केवल हड़ताल जारी रहेगी बल्कि आंदोलन लगातार व्यापक होता जाएगा। इसकी रणनीति तय करने के लिए 16 नवंबर को महापंचायत बुलाई गई है। इसमें यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के वकील शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील में आज से होंगे बैनामे
सदर तहसील स्थित निबंधन कार्यालयों में मंगलवार से संपत्ति की रजिस्ट्री के कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा किसी तरह के न्यायिक कार्य नहीं होंगे। सोमवार को इस संबंध में तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश त्यागी ने बताया कि मंगलवार से बैनामे होंगे लेकिन, वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। ऐसे में राजस्व से संबंधित वादों में वह न्यायालय में उपस्थित नहीं होंगे। हड़ताल के कारण एक सप्ताह से रजिस्ट्री का काम बंद था। सोमवार को हड़ताल के दौरान सचिव अरुण चौधरी, अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा सहित अन्य की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed