Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lawyers of all districts of state including Ghaziabad are on indefinite strike From tomorrow

यूपी में वकीलों की हड़ताल: जिला बार एसोसिएशन का मुख्य गेट बना धरना स्थल, गेटों को किया बंद

Mon, 04 Nov 2024 12:42 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Nov 2024 12:42 PM IST
सार

जांच के लिए गठित यूपी बार की जांच समिति भी सोमवार को ही गाजियाबाद आएगी।न्यायालय में लाठीचार्ज के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) गाजियाबाद के जिला जज के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना की याचिका दाखिल करेगी।

विज्ञापन
Lawyers of all districts of state including Ghaziabad are on indefinite strike From tomorrow
बार सभागार में धरना देते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी जिलों के वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। गाजियाबाद में जिला बार एसोसिएशन का मुख्य गेट धरना स्थल बन गया है। कोर्ट की तरफ आने वाले सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। बार सभागार में अधिवक्ता धरना देते हुए।  न्यायिक कार्य का बहिष्कार गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किया जा रहा है। वकीलों की इस हड़ताल को हाईकोर्ट बार ने भी समर्थन दिया है।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने न्यायालय में लाठीचार्ज की जांच एसआईटी से कराने और जिला जज के विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार से कचहरी में अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना प्रदर्शन शुरू होगा। रविवार को बार एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाकर हड़ताल का प्रस्ताव पास किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बार के सचिव अमित कुमार नेहरा ने बताया कि 29 अक्तूबर को जिला जज के न्यायालय में सुनवाई के दौरान जिला जज ने अधिवक्ताओं से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस से लाठी चार्ज कराया। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पास कर जनपद न्यायाधीश को उच्च न्यायालय से तत्काल निलंबन की मांग और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन

न्यायालय कक्ष में घटित घटना पर बार काउंसिल ऑफ उप्र तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक व प्रभावी कार्यावाही तीन दिवस में अमल में लाए, जिससे कि भविष्य में अधिवक्ताओं के साथ न्यायालयों में इस प्रकार की शर्मनाक व दुखद घटनाएं दोबारा घटित नहीं हो और न्यायिक कार्य प्रभावित होने की संभावनाओं से बचा जा सके। उधर, इस मामले की जांच के लिए गठित यूपी बार की जांच समिति भी सोमवार को ही गाजियाबाद आएगी।

विज्ञापन

यह था मामला
कोर्ट में हुआ था लाठीचार्ज। 29 अक्तूबर को धोखाधड़ी के एक केस की सुनवाई दूसरी कोर्ट में स्थानांतरित किए जाने की मांग पर अधिवक्ताओं और जिला जज में बहस हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की ओर से कहा गया कि अधिवक्ताओं ने जिला जज से बदसलूकी की।

जिला जज के खिलाफ अवनानना याचिका दाखिल करेगी एचसीबीए
न्यायालय में लाठीचार्ज के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) गाजियाबाद के जिला जज के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना की याचिका दाखिल करेगी। प्रयागराज में एचसीबीए कार्यकारिणी की एक बैठक रविवार को अध्यक्ष अनिल तिवारी की अध्यक्षता में हुई। कार्यकारिणी ने वर्तमान परिस्थिति पर आक्रोश व्यक्त किया, क्योंकि अधिवक्ताओं को तीन तरफ से प्रताड़ित करने का कार्य न्यायालयों द्वारा किया जा रहा है। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव विक्रान्त पाण्डेय ने कहा कि गाजियाबाद के अधिवक्ताओं पर हुए अन्याय पूर्ण व्यवहार के विरोध में सोमवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

वकीलों की प्रमुख मांगें-

  • उच्च न्यायालय ऐसे ठोस कदम उठाए जिससे कि भविष्य में किसी अन्य जनपद न्यायालय में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
  • जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार और लाठीचार्ज कराने वाले पुलिस अधिकारियों की तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्तगी की जाए।
  • लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाए।
  • यदि उच्च न्यायालय जांच समिति का गठन करता है तो उसमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा नामित प्रतिनिधि भी शामिल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed