{"_id":"6ae8f1b41ea760540f0071c2","slug":"lawyers-go-on-strike-angered-by-police-action-regarding-attacks-on-advocates-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1014796-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अधिवक्ताओं पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज वकीलों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अधिवक्ताओं पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज वकीलों की हड़ताल
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में दो अधिवक्ताओं पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज वकीलों ने सोमवार को विरोध जताते हुए न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन गाजियाबाद की कार्यकारिणी की बैठक में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। अधिवक्ताओं ने पुलिस आयुक्त से मामले में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन सचिव वरुण त्यागी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अधिवक्ता विरेंद्र त्यागी और राजीव त्यागी पर हुए हमले के मामले में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई। प्रस्ताव के अनुसार, आठ अक्तूबर की रात करीब एक बजे दोनों अधिवक्ताओं पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि वारदात के दौरान चार आरोपी मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे लेकिन पुलिस ने अभी तक उस वाहन को मुकदमे में माल मुकदमा के तौर पर शामिल नहीं किया है। साथ ही वाहन के मालिकों को भी मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि घटना के बाद से विवेचक की ओर से अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस की इस कार्यशैली से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। इसी के विरोध में सोमवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना विरोध दर्ज कराया। बार एसोसिएशन ने पुलिस आयुक्त से मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना में तेजी लाने, घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है।