{"_id":"673307544a8b7ac3580961b4","slug":"lawyers-burnt-effigy-of-district-judge-on-hapur-road-during-protest-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजियाबाद में वकीलों ने जिला जज का फूंका पुतला... गाड़ियों में की तोड़फोड़, लगा लंबा जाम; राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजियाबाद में वकीलों ने जिला जज का फूंका पुतला... गाड़ियों में की तोड़फोड़, लगा लंबा जाम; राहगीर परेशान
Tue, 12 Nov 2024 01:15 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:15 PM IST
सार
अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में बैठक के दौरान 22 जिलों में रोजाना हर जिले में एक सड़क जाम करने का निर्णय लिया। आज मंगलवार को गाजियाबाद में वकीलों ने एक बार फिर हापुड़ रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
गाजियाबाद में वकीलों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वकीलों ने जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार का पुतला हापुड़ रोड पर फूंक दिया। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। मंगलवार को दोपहर 12 बजे वकीलों ने जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार का पुतला फूंका दिया। मौके पर मौजूद पुलिस और आरपीएफ के जवान मूक दर्शक बने रहे। बार के अध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद में वकीलों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज के विरोध में वकील हैं आंदोलनरत
29 अक्तूबर को एक जमानत अर्जी पर बहस को लेकर जज अनिल कुमार की कोर्ट में वकीलों के साथ हुई तीखी नोंकझोक के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया गया था। कोर्ट रूम में लाठीचार्ज के बाद गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश और यहां तक की दिल्ली के अधिवक्ता भी आक्रोशित हो गए।
29 अक्तूबर को एक जमानत अर्जी पर बहस को लेकर जज अनिल कुमार की कोर्ट में वकीलों के साथ हुई तीखी नोंकझोक के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया गया था। कोर्ट रूम में लाठीचार्ज के बाद गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश और यहां तक की दिल्ली के अधिवक्ता भी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में वकीलों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मामले को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी गंभीरता से लिया था। इस घटना के विरोध में वकील चार नवंबर से हड़ताल पर चले गए। तब से लगातार वकील आंदोलन कर रहे हैं। किसी भी वादकारी को वकील अदालत के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।